गुरु की कृपा मनुष्य के भाग्य को उदय कर देती है उसके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है : केशवानंद शास्त्री

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्री गरीबदास परमानंद आश्रम भूपतवाला हरिद्वार में हुआ गुण स्मृति महोत्सव का आयोजन जनपद हरिद्वार भूपतवाला में श्री गरीबदास परमानंद आश्रम में गुण स्मृति महोत्सव का हुआ आयोजन यह आयोजन 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित हुआ इस अवसर पर आश्रम के महंत श्री केशवानंद शास्त्री जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है उसके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है गुरु के द्वारा प्रदत्त किया गया ज्ञान मनुष्य के भाग्य का उदय कर देता है जो भक्त गुरु की आराधना करते हैं अपने गुरु को मनाते हैं एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन में चलते हैं उनका सदैव कल्याण होता है उनका यह मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है । इस अवसर पर आचार्य श्री गरीबदास जी की अमृतवाणी के पांच श्री अखंड पाठ का आयोजन हुआ पाठ के बाद संत समागम एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ इस अवसर पर अनेक संत महात्मा एवं भक्तगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!