हरिद्वार। गोसाई भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। गंगा तट से कथा स्थल गोसाईं भवन तक निकाली गयी कलश यात्रा में कई श्रद्धालु शामिल हुए। कथा का शुभारंभ करते हुए कथाव्यास पंडित रमनकांत पांडे महाराज जी ने कहा कि गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करना बेहद पुनीत कार्य है। श्रद्धालु भक्तों के कल्याण के लिए कथा का आयोजन करने के लिए शिवहरे पवैया परिवार बधाई आशीर्वाद का पात्र है। कथाव्यास पंडित रमनकांत पांडे महाराज जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का अथाह भण्डार है। जिसे जितना ग्रहण करो। जिज्ञासा उतनी ही बढ़ती जाती है।
श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
