अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस के हाथ सफलता लगी है। दिनांक 12.09.2026 को पुलिस टीम ने कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उक्त संदिग्ध के कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा, 01 ओप्पो मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद हुए। इसके अतिरिक्त उसके बैग से गांजे की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1210 छोटी पन्नियां भी बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित द्वारा गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में भरकर बेचने की बात बताई गई। N.D.P.S. Act में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित-*
1-राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी,
निवासी ग्राम सरवारा अरोय, थाना कंसी सिमड़ी, जनपद दरभंगा, बिहार।
हाल निवासी गली नंबर-03, कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।
*बरामदगी*
– 02 किलोग्राम गांजा
– 1210 छोटी पन्नियां
– 01 ओप्पो मोबाइल फोन
– ₹600 नकद
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी चौकी चंडीघाट देवेंद्र सिंह तोमर,
2. कांस्टेबल राहुल देव
3. कांस्टेबल विनीत
4. कांस्टेबल अनिल रावत्त
