अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र का हार्दिक स्वागत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा किया गया । बैठक में बताया गया कि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना है । मुख्य विकास अधिकारी श्री मिश्र ने परियोजना टीम के प्रयासों की सराहना की और निर्देश दिए कि सभी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
