अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
देहरादून। सूर्यचन्द्रा पुत्र श्री अनिल कुमार निवासी 11-1-776/1/A Chilguda Secundrabad, Hydabad, Telangna रेलवे स्टेशन चण्डीगढ से योगनगरी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन सं0-14610 हेमकुण्ड एक्सप्रेस कोच न0-S3, सीट न0-56 से घुमने आ रहे थे । ट्रेन के रेलवे स्टेशन योगनगरी पहुंचने पर दिनांक 07.02.2026 को समय 08.00 बजे देखने पर खुद का सामान लैपटाप , हाथ घड़ी व क्रेडिट कार्ड के चोरी होने पर थाना जीआरपी देहरादून पर मु0अ0सं0-01/2026 धारा 305 (b) बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुये अभियोग के अनावरण हेतु सुश्री अरुणा भारती ,पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड , हरिद्वार के आदेशानुसार राजीव कुमार चौहान, एसएचओ, जीआरपी देहरादून के नेतृत्व में टीम गठित की गयी ।
गठित टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से अथक प्रयास करते हुये दिनांक 11/02/26 को पुराना रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से समय 12.11 PM बजे अभियुक्त (1) हंसपाल राणा पुत्र श्री कीर्ती सिह निवासी ग्राम स्यूरी थाना घनसाली थोलधार टिहरी गढवाल उम्र 33 वर्ष व (2) मनोज सिंह धामी पुत्र श्री गणेश सिंह धामी निवासी ग्राम पीपली थाना कोतवाली पिथौरागढ उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
*अभियुक्तों से बरामद सामान*–
(1) हंसपाल राणा पुत्र श्री कीर्ती सिह निवासी ग्राम स्यूरी थाना घनसाली थोलधार टिहरी गढवाल उम्र 33 वर्ष से बरामद क्रेडिट कार्ड व पैन कार्ड ।
(2) मनोज सिंह धामी पुत्र श्री गणेश सिंह धामी निवासी ग्राम पीपली थाना कोतवाली पिथौरागढ उम्र 50 वर्ष से बरामद लैपटाप ।
