अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा ने कहा टाट वाले बाबा एक ऐसे विरक्त संत थे जिनकी अनुभूति साक्षात ईश्वर की अनुभूति कराती गुरु कृपा जिन भक्तों पर होती है उन्हें गुरु की शरण प्राप्त होती है गुरुचरण अनुरागी समिति के सचिव श्री विजय शर्मा ने कहा जो भक्त गुरु की शरणागत हो जाते हैं वह गुरु कृपा से भवसागर पार हो जाते अनिल गोड ने कहा परम पूज्य गुरु भगवान टाट वाले बाबा जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे उनके ज्ञान का प्रताप आज भी भक्तजनों में सुख शांति समृद्धि के रूप में विद्यमान है इस अवसर पर बोलते हुए सुश्री भावना शर्मा ने कहा गुरु चरणों की रज मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य श्री सुनील बत्रा ने कहा संत महापुरुषों के पावन वचन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देते बड़े भाग्यशाली होते हैं वह लोग जिन्हें गुरु की पावन शरण प्राप्त हुई है इस अवसर पर एक विशाल संत समागम तथा संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर अनेकों संत महापुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण।
