व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शेट्टी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात की

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने आज शहर की विभिन्न समस्याओं के निवारण की मांग को नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जिस पर नगर आयुक्त ने जल्द समस्याओं के निराकरण का भरोसा महानगर व्यापार मंडल को दिया। सुनील सेठी ने बताया कि कई वार्डो जिसमें उतरी हरिद्वार सहित मध्य हरिद्वार में आबादी बढ़ने घरों धर्मशालाओं होटलों की संख्या विस्तार बढ़ने से सफाई नायकों की सीमित संख्या से परेशानी होती है। क्योंकि बड़ा क्षेत्र होने से गिनती के सफाई नायक कितने हिस्से को रोजाना पूर्ण साफ कर पाएंगे जिसके लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या वार्ड की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए बढ़ाई जाए साथ ही पूर्व से कई सालों से संविदा कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति की जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल एवं सचिव युवराज बिष्ट ने कहा कि गृह कर प्रणाली के ऑन लाइन न होने से लोगों को रसीद संभालाना पड़ता है अन्यथा दोबारा बिल जुड़ कर आ जाता है जिसके लिए गृह कर प्रणाली को सरल बनाते हुए ऑनलाइन किया जाए साथ ही अर्धकुंभ में नगर निगम द्वारा जो विशेष बजट से शहर में हेरिटेज पोल पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए उसे बाजारों के साथ साथ वार्डो में भी लागू किया जाए जिससे श्रद्धालुओं के साथ साथ स्थानीय निवासियों को भी अर्धकुंभ कार्यों का लाभ मिल सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूषण लाल अरोड़ा, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, सोनू चौधरी, सौरभ अरोड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!