अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिदानंद महाराज हमारे मनुष्य जीवन की अमूल्य ज्ञान निधि थे श्री महंत स्वामी रामानन्द महाराज बसंत गली स्थित श्री विशुद्धानंद आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की चतुर्थ पावन पुण्यतिथि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ के साथ आश्रम के श्रीमहत परम पूज्य श्री स्वामी परमानन्द महाराज के पावन सानिध्य में एक विशाल संत संत समागम के रूप में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाई गई कार्यक्रम का संचालन महंत स्वामी रवि देव वेदांताचार्य महाराज ने महाराज ने किया इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर सतगुरु हमारे सच्चे पथ दर्शक एवं मार्गदर्शक होते हैं जो हमें धर्म कर्म के मार्ग से कल्याण की और ले जाते हैं इस अवसर पर बोलते हैं गंगा भक्ति आश्रम के श्रीमहंत कमलेशा नन्द सरस्वती महाराज ने कहा ईश्वर हमारे मार्गदर्शन हेतु सतगुरु के रूप में अवतरित होते हैं जो हमें सत्य का मार्ग दिखाते हुए हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते इस अवसर पर बोलते हुए महंत योगेंद्रानन्द महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर अगर कोई सत्य का मार्ग दिखा सकता है तो वह हमारे गुरुदेव हैं जो निस्वार्थ भाव से हमारे मनुष्य जीवन में ज्ञान का सृजन करते हुए हमारा उद्धार कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री विशुद्धानंद आश्रम के महंत स्वामी रामानंद महाराज ने कहा सतगुरु मेरे राम है सतगुरु ही घनश्याम सतगुरु के चरणों में देखो बसते चारों धाम परम पूज्य गुरुदेव गुरु भगवान ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हमारे जीवन में ज्ञान की एक अमूल्य निधि थे इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सागर थे उनके ज्ञान तथा तपोबल का प्रभाव भक्तजनों में सुख शांति समृद्धि के रूप में व्याप्त है इस अवसर पर श्री महंत देवानंद सरस्वती महाराज महंत वीरेंद्र स्वरूप महाराज महंत कमलेशानंद सरस्वती महाराज स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया।
