ब्रह्मलीन महंत धर्मराज भारती की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। गाजीवाला श्यामपुर स्थित क्रिया योग आश्रम के महंत ब्रह्मलीन धर्मराज भारती मोनी बाबा की प्रथम पुण्यतिथि उनके गुरुदेव परम पूज्य दिगंबर गंगा भारती महाराज के पावन सानिध्य में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए दिगंबर गंगा भारती महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है महंत निवेश भारती महाराज ने कहा परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत धर्मराज भारती जी महाराज ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे भक्तों को कल्याण के मार्ग पर ले जाने वाले परम तपस्वी विद्वान संत थे महामंडलेश्वर प्रबोधानंद महाराज ने कहा इस पृथ्वी पर भजन सत्संग धर्म कर्म ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग है इस अवसर पर बोलते हुए महंत कमलेश्वरानंद महाराज ने कहा संत महापुरुष इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की गंगा के रूप में स्थापित होते हैं उनके श्री मुख से निकलने वाला ज्ञान भक्तों के भाग्य का उदय कर देता है इस अवसर पर दिगंबर गंगा भारती बर्फानी बाबा जी महाराज महंत वीरेंद्र स्वरूप महाराज महंत महेंद्र श्री निवेश भारती महाराज स्वामी प्रेम भारती महाराज रामचंद्र महाराज महेंद्र श्रीनिवास भारती महाराज स्वामी विवेक स्वरूप महाराज महंत शुभम गिरी महाराज महंत स्वामी आशुतोष गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!