ड्रग इंस्पेक्टर ने भगवानपुर में एक कंपनी का निरीक्षण किया जो नारकोटिक दवाई बना रही थी

अजय वर्मा

हरिद्वार। रुड़की। लंढौरा के एक जन औषधि केंद्र में नियमाविरुद्ध दवाई बेचने की मिली शिकायत के बाद बुधवार को राज्य औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे बंद करा दिया है। इसके अलावा भगवानपुर में भी एक दवा निर्माता कंपनी का टीम ने स्टॉक चेक करते हुए रिकॉर्ड तलब किया है।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि राज्य औषधि नियंत्रण विभाग और भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य हरिद्वार जिले में कंपनियों द्वारा नारकोटिक दवाओं के उत्पादन और बिक्री की निगरानी करना था। उन्होंने बताया कि टीम ने भगवानपुर में एक कंपनी का निरीक्षण किया। जो नारकोटिक दवाएं बना रही थी। इसकी खरीद और बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कंपनी द्वारा 200 से अधिक नारकोटिक उत्पाद बनाए जा रह थे इन दस्तावेजों को तलब किया गया है। इसके अलावा लंढौरा में स्थित एक मेडिकल स्टोर (प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र) का निरीक्षण किया गया। जो बिना नुस्खे के नारकोटिक दवाएं बेच रहा था और उचित रिकॉर्ड नहीं मिला। टीम ने तत्काल प्रभाव से स्टोर को बंद कर दिया है। संचालक को बिल पेश करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ऐसा न करने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह, मेघा, पूजा जोशी, हार्दिक भट्ट, भगवानपुर थाने से एसएसआई धर्मेंद्र राठी, एसआई संतोष सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!