अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। गाजीवाला श्यामपुर कांगड़ी स्थित गौरी गणेश धाम में ब्रह्मलीन स्वामी विवेक स्वरूप जी महाराज का षोडसी भंडारा संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थिति के बीच संपन्न हुए इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008 श्री प्रबोधा नंन्द महाराज ने कहा संत सत्य का वह मार्ग है जो उनके बताये मार्ग पर चलता है उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है स्वामी विवेक स्वरूप जी महाराज भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाने वाले तपो मूर्ति संत थे हम उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इस अवसर पर स्वामी वीरेंद्र स्वरूप महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे।
