शिवरात्रि भगवान शिव तथा माता पार्वती की अनुभूति का पर्व : महंत रवि देव शास्त्री

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्रवण नाथ नगर स्थित स्वामी परमानन्द आश्रम ट्रस्ट मे शिवरात्रि के पावन पर्व पर एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत वेदांताचार्य श्री रवि देव महाराज ने कहा शिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव तथा माता पार्वती की विशेष कृपा अनुकंपा और अनुभूति का पर्व है ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश मक्कड़ ने कहा धर्म कर्म और संत महापुरुषों के पावन दर्शन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देते हैं श्री शंकर पांडे ने कहा दान सत्यकर्म मनुष्य जीवन की सार्थकता है ईश्वर का भजन और दान सत्यकर्म मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते है इस अवसर पर श्री अनिल वर्मा संजय नरूला श्री राकेश मक्कड़ श्रीमती दिव्या चेतले श्री नरेंद्र चावला श्री रवि सोनी सहित अनेकों ट्रस्टी तथा भक्तजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!