अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। शिवालिक नगर में होली के पावन पर्व को लेकर उल्लास का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में रविवार, 1 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे सामुदायिक केंद्र फेज–1, निकट शिव मंदिर, शिवालिक नगर में भव्य होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा वर्ग की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगमय हो उठेगा।
कार्यक्रम के संयोजक राजीव शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर नेकहा कि—
“होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सशक्त करता है। यह हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ बांटने की प्रेरणा देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं। रानीपुर विधानसभा की जनता सदैव सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग की मिसाल रही है। इस पावन अवसर पर आप सभी क्षेत्रवासी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।”
