विकास के संकल्प से साकार होता शिवालिक नगर हर गली में दिख रहा परिवर्तन

हरिद्वार। शिवालिक नगर निरंतर विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 अंतर्गत शिवालिक गंगा विहार की गली संख्या-6 व ज्ञान लोक कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन तथा ज्ञान लोक कॉलोनी की 10 से अधिक आंतरिक सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया गया। इन नव-निर्मित सड़कों से न केवल वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है, बल्कि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा भी सुनिश्चित हुई है। बेहतर सड़कें बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं व्यापारियों के लिए दैनिक जीवन को सरल बनाती हैं और क्षेत्र की समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा विकास केवल ईंट और डामर का कार्य नहीं होता, बल्कि यह जनता के विश्वास, उनकी आवश्यकताओं और भविष्य की सोच से जुड़ा होता है। शिवालिक नगर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना हमारा संकल्प है। हर वार्ड, हर कॉलोनी और हर गली तक विकास पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा नगर पालिका परिषद पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, और अन्य नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में भी बड़े कार्य किए जाएंगे, ताकि शिवालिक नगर विकास का एक आदर्श उदाहरण बन सके। राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जन सहभागिता के बिना विकास अधूरा है, और नगर पालिका एवं जनता की साझेदारी से ही शिवालिक नगर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सभासद दीपक नौटियाल,देवेंद्र शर्मा ,पंकज चौहान ,अंशुल शर्मा ,रविंद्र उनियाल, वतन वर्मा ,भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल ,देव विख्यात भाटी,अवधेश राय ,नीरज प्रेमी, संचित डागर, शैलेश, रामनिवास गुर्जर ,जयदेव खत्री, उपेंद्र श्रीवास्तव ,गौरव गुर्जर, रवि वर्मा, आदित्य मलिक ,वेदांत चौहान, सुधांशु राय, प्रदीप व्यास, कैलाश बुटोला, गुलाब डोगरा, द्वारका प्रसाद, रामपाल, संतोष, आर्यन मिश्रा, नवल पाठक, हेमचंद मलकानी ,सुनील कौशिक, यशपाल पटवाल, कुंदन बिस्ट, मनोज मिश्रा, रणवीर सिंह, शुभम सैनी ,रितु ठाकुर, श्वेता सिंह, बिना कोटनाला, बागेश्वरी बग्गा,दीपा सिंह ,रीना नेगी ,नीतू चौधरी ,सरिता राय, नीरू व्यास, सीमा ,किरण सिंह, सपना पंडित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!