सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर, हरिद्वार में अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर गीता जी प्रधानाचार्य महिला महाविद्यालय सतीकुंड कनखलहरिद्वार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डाक्टर प्रियंका शर्मा जी उपस्थित रहीं। वह राष्ट्र सेविका समिति की सह नगर कार्यवाहिका है। अन्य मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती दीप्ति सिंह जी राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की आचार्या श्रीमती गीता जोशी जी द्वारा किया गया एवं प्रस्तावना श्रीमती मोनिका जी द्वारा दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट मातृशक्ति को सम्मान भी प्रदान किए गये जिसमें श्रीमती सविता सिंह जी और श्रीमती शालू चौधरी जी को उनके प्रेरणादायक जीवन मूल्यों एवं संयुक्त परिवार की प्रथा को जीवंत रखने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमती प्रियंका जी ने कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पॉलिथीन मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया एवं अपने आशीर्वचनों से सभी मातृशक्ति को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता श्रीमती दीप्ति सिंह जी ने भारत के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय उद्बबोधन में डॉ गीता जी ने मातृशक्ति के संगठन समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्तराखंड की महान वीरांगनाओं के प्रेरणादायी संदेशों को विद्यालय की बहनों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण बनाने हेतु मातृशक्ति के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय की आचार्या श्रीमती नेहा सैनी जी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र व विद्यालय की अनेक मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय परिवार ने सभी मातृशक्ति का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। अंत में विद्यालय की सभी आचार्या बहनों के सहयोग, समर्पण और सम्पूर्ण लगन से कार्यक्रम की सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!