अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार । ए एन डी पब्लिक स्कूल हरिपुर कला मैं विशाल संत भंडारे का आयोजन अनंत विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री अयोध्या दास जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा नव दुर्गे उपासना जीवन की सार्थकता का माध्यम है श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा धर्म कर्म करने से मनुष्य का लोक एवम सुधर परलोक जाता है संत महापुरुषों के पावन वचन मानव जीवन को धन्य तथा सार्थक कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री नृसिंह धाम के श्री महंत परम पूज्य राजेंन्द्र दास महाराज ने कहा जिस पर गुरु की कृपा हो जाये उसका जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है नव दुर्गे माता की आराधना इस मानव जीवन को सार्थक कर देती है श्री महंत राजेन्द्र दास जी महाराज ने कहा सनातन धर्म में माता दुर्गा को आदि शक्ति, जगत की जननी और समस्त सृष्टि की आधार शक्ति माना गया है। वे ही शक्ति रूप में सम्पूर्ण ब्रह्मांड का संचालन करती हैं। भगवान शिव की शक्ति और विष्णु की योगमाया, वही जगत जननी आद्या शक्ति भगवती हैं। जब-जब धरती पर अधर्म, अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब यही देवी विविध रूपों में प्रकट होकर धर्म की रक्षा करती हैं।
आद्या शक्ति का स्वरूप
माता दुर्गा का रूप अत्यंत दिव्य और शक्तिशाली है। वे सिंह पर आरूढ़ रहती हैं, उनके हाथों में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र सुशोभित रहते हैं। उनका स्वरूप करुणामयी भी है और प्रलयंकारी भी। भक्तों के लिए वे मां हैं, तो दुष्टों के लिए कालरात्रि।
नवदुर्गा का महत्
शारदीय और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है। प्रत्येक स्वरूप एक विशेष गुण और शक्ति का प्रतीक है
नवरात्र के नौ दिनों में इन नवदुर्गा की उपासना करने से भक्त के जीवन से दुःख-दरिद्रता दूर होती है और उसे शक्ति, ज्ञान, भक्ति व समृद्धि प्राप्त होती है।
देवी की आराधना का फल
द्या शक्ति की आराधना केवल भौतिक सुख के लिए ही नहीं, बल्कि आत्मिक उत्थान के लिए भी की जाती है। भक्त के जीवन में धैर्य, साहस, करुणा, विनम्रता और धर्म के प्रति आस्था का संचार होता है। यही कारण है कि माता दुर्गा को जगतारिणी अर्थात जगत को तारने वाली कहा गया है।
श्री आद्या शक्ति भगवती नवदुर्गा केवल शक्ति की अधिष्ठात्री नहीं, बल्कि भक्ति, ज्ञान और मोक्ष की दात्री भी हैं। उनके बिना यह जगत न अस्तित्व में रह सकता है, न ही संचालित हो सकता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर उनकी साधना से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और दिव्यता का संचार होता है। सच ही कहा गया है— इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी श्री विजयलक्ष्मी ने कहा जिसके जीवन में राम नाम की निधि हो और गुरु की शरण हो वह भवसागर पार हो जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी वैष्णवी जय श्री ने कहा गुरुजनों से प्राप्त होने वाला ज्ञान जीवन के सभी शक्ल समाप्त कर देता है एवं भाग्य का उदय कर देता है इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज बाबा हठ योगी महाराज महंत रवि देव महाराज महंत ज्ञानानंद महाराज महंत हरिदास महाराज महंत विष्णु दास महाराज महंत रघुवीर दास महाराज योगानंदाचार्य श्री दयाराम वेदांताचार्य महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे
