धर्म कर्म तथा संत सेवा मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते है

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार ।श्रवण नाथ नगर स्थित प्रसिद्ध श्री नृसिंह धाम आश्रम में प्रेम भिक्षुक के माध्यम से एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री अयोध्या दास जी महाराज ने कहा धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान संत सेवा और भगवान राम का भजन मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा जिन्हें गुरु की पावन शरण प्राप्त हो जाती है उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है गुरु की शरण मनुष्यको बड़े ही भाग्य से प्राप्त होती सतगुरु तारण हार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु परम अवतार हैं सतगुरु चारों धाम इस अवसर पर कोतवाल रामदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!