अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। शिव मूर्ति गली स्थित श्री प्रेम भिक्षुक आश्रम में विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री नरेंद्र प्रेम भिक्षुक ने कहा गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर ईश्वर की प्रति मूर्ति के रूप में हम लोगों के मार्गदर्शन हेतु अवतरित होते हैं और हमारे जीवन को धर्म कर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से कल्याण के मार्ग की ओर ले जाते हैं इस अवसर पर महंत राधानाथ दास काठिया बाबा कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल कालीचरण महाराज सहित भारी संख्या में संत तथा भक्ति आदि उपस्थित थे।
