श्यामपुर लहाडपुर फॉरेस्ट चौकी के पीछे मां काली के प्राचीन मंदिर मां काली के थडे पर विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। मंदिर के व्यवस्थापक संस्थापक संत निर्मल मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए नीलेश्वर गौरी शंकर महादेव मंदिर के महंत श्री हरिदास महाराज ने कहा संतों की संगत मनुष्य को जन्मो जन्म के पुण्यों के उदय होने से प्राप्त होती है सतगुरु तारणहार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु रूप अनंत है जो जाने भव पार इस अवसर पर बोलते हुए मां काली मंदिर के व्यवस्थापक संस्थापक संत श्री निर्मल मुनि जी महाराज ने कहा परम पूज्य प्रातः स्मरणीय बाल भगवान श्री श्री 1008 रामेश्वर दास जी महाराज सिद्ध कुटी वालो की पावन कृपा से आज इस प्राचीन काली माता के प्राचीन मंदिर में ज्ञान की पावन सरिता बह रही है संत महापुरुषों के श्री मुख से भक्तों के लिए अमृत वचनों की वर्षा हो रही है जितना पावन सानिध्य उतने ही पावन तथा कल्याणकारी वचनों की वर्षा क्षेत्र को पुरुषार्थ की और ले जा रही है मनुष्य अगर अपना मानव जीवन सार्थक करना चाहता है तो वह सत्य के मार्ग पर चलता है सतगुरु की संगत करता है सतगुरु तारण हार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु परम करतार है सतगुरु पावन गंगाधर सतगुरु का सानिध्य और सतगुरु के वचन इस मानव जीवन को सार्थक कर देते हैं जो भक्त आज इस मंदिर में ज्ञान की सरिता में स्नान कर रहे हैं उनका यह मानव जीवन धन्य हो रहा है और उनके लिए विकास के मार्ग खुल रहे हैं उन सभी के जीवन में धन-धान्य की वर्षा होने के साथ-साथ उनके भाग्य का उदय हो रहा है सिद्ध स्रोत के महंत परम पूज्य धर्मदास जी महाराज का पावन सानिध्य भी इस अवसर पर भक्त जनों को प्राप्त हुआ ज्ञान की सरिता का परवाह करते हुए उन्होंने कहा संत ज्ञान का वह सागर होते हैं जिनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने के बाद हमारा जीवन धन्य तथा कृतार्थ हो जाता है इस पृथ्वी लोक पर आने का उद्देश्य सार्थक हो जाता है सतगुरु की शरण सतगुरु की कृपा से ही प्राप्त होती है सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में हम लोगों के मार्गदर्शन हेतु अवतरित होते सतगुरु की महिमा बड़ी ही अपरंपार है जब-जब इस धरती पर भगवान अवतरित हुए हैं उन्हें भी गुरुजनों के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी है भक्ति और कल्याण का मार्ग ऐसी ही पावन कुटियाओं से होकर ईश्वर के श्री चरणों तक पहुंचता है इस अवसर पर साडसा गुड़गांव सेक्टर 50 से आए बाबा काली नाथ मठ के बाबा काली नाथ महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे इसी के साथ स्वामी कपिल पुरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने ज्ञान की सरिता में स्नान कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!