अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
देहरादून। जन्मदिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार माता भद्रकाली मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राज्यमंत्री दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गेरोला, कैलाश पंत, रमेश गडिया, डॉ. गीता खन्ना, भुवन विक्रम डबराल, विनय रोहिला, किन्नर समाज के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर कैबिनेट मंत्री को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में देहरादून जनपद से भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया।
