प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में खाद्य सामग्री किट वितरण की

हरिद्वार। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंच कर खाद्य सामग्री किट वितरण  की आशु चौधरी ने कहा कि बीजेपी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और विश्व में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है। हम सबके लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक का सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। सेवा परमो धर्म को चरितार्थ करते हुए समाज के गरीब ,शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अनेकों उल्लेखनीय कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में अनेकों सेवा के कार्य करते हुए मान रही है हम सभी उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं । इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!