महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की जयंती के पावन अवसर पर आर्य समाज सेक्टर-1, BHEL द्वारा भव्य भजन संध्या एवं वैदिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन आचार्य योगेन्द्र मेधावी ने कियाI आचार्या डॉ. कल्पना जी के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं वैदिक संध्या को सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात गुरुकुल चोटीपुरा अमरोहा की ब्रह्मचारिणियों द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु वैदिक ध्वनि और भजनों में भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर हरिद्वार क्षेत्र के अनेक आर्यजन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आचार्य योगेश जी, ज्ञानेश जी, जगदीश लाल पाहवा जी, यश ननकानी जी, शरद गुप्ता जी, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के मंत्री श्री चंद्रप्रकाश जी, डॉ. श्याम सिंह जी, प्रधान बलवीर तलवार जी, मंत्री मदन सिंह जी, संरक्षक बत्रा जी, वरिष्ठ उप प्रधान किशन कुमार चंदवानी जी, अमित चंदवानी, अशोक चंदवानी, तथा राकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के आदर्शों — वेद प्रचार, समाज सुधार और राष्ट्र जागरण — को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया तथा समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!