दशहरा महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी हुए शामिल

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विजयदशमी के पावन अवसर पर रामलीला समिति भेल सेक्टर-1 द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में भाग लिया। यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रभु श्रीराम की आरती के साथ हुआ। मंच पर स्वागत सत्कार के बाद राजीव शर्मा जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का उत्सव है। यह पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि सत्य और धर्म की राह कठिन अवश्य हो सकती है, परंतु उसकी विजय सुनिश्चित है। इसके उपरांत राजीव शर्मा ने विधिवत रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। रंगारंग झांकियों और रामलीला के मंचन ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने भगवान श्रीराम की लीलाओं से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक बुराइयों—जैसे नशाखोरी, भ्रष्‍टाचार और कुरीतियों—को त्यागने का संकल्प लिया। समारोह के सफल आयोजन पर राजीव शर्मा ने रामलीला समिति भेल सेक्टर-1 के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!