विधायक रवि बहादुर और विधायक हाजी फुरकान ने गन्ना भुगतान को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से करी मुलाकात

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। किसानों की विभिन्न समस्याओं व मांगो को लेकर गन्ना मंत्री से मुलाकात इकबालपुर मील पर बकाया भुगतान को लेकर विधायक ज्वालापुर इंजी रवि बहादुर व विधायक हाजी फुरकान अहमद और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर गन्ना भुगतान और अन्य मांगों को लेकर

देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की और लंबित गन्ना भुगतान की मांग की। उत्तराखंड किसान मोर्चा यूनियन द्वारा इकबालपुर मील पर बकाया भुगतान को लेकर 20 दिनों से जारी धरने के संदर्भ में साथी विधायकों के साथ गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं व मांगो को लेकर गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके देहरादून में आवास पर मुलाकात की एवं इकबालपुर चीनी मील पर जो इस सत्र का लगभग 20 करोड़ का बकाया भुगतान को जल्दी ही तराई सत्र से पहले करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!