एसपी सिटी से महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शेट्टी ने मुलाकात कर चाइनीस माझे पर रोक लगाने की मांग

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एस पी सिटी से की मुलाकात चाइनीज मांझे रोकथाम को अलग अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के साथ भारी जुर्माने की मांग रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा पत्र। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हर वर्ष लाखों लोगों को वन्य जीवों को आवारा पशुओं को चोटिल करने वाला जानलेवा मांझा रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही की मांग करते हुए एसपी सिटी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र सौंपते हुए कहा कि हर वर्ष कई लोगों की मृत्यु तक का कारण बनने वाला मांझा चोरी छिपे बार्डर से आ रहा है चोरी छिपे सप्लाई हो रही है। जगह चोरी के साथ बिक रहा है अब आन लाइन भी ये बेचा जा रहा है सैकड़ों बच्चों के पास ये जानलेवा मांझा उपलब्ध हो रहा है कुछ लोग निजी स्वार्थ चंद लालच के चलते राहगीरों निर्दोष लोगों सहित पशु पक्षियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। सेठी ने कहा कि ऐसे सप्लाई करने वाले सप्लायर, भंडारण करने वाले उद्योगपति, बेचने वाले विक्रेता खरीदने वाले क्रेता और इस मांझे से पतंग उड़ाने वाले सभी पर कठोरतम कार्यवाही सहित भारी जुर्माना तय होना चाहिए ड्रोन से संघन चेकिंग अभियान चलना चाहिए और पुलिस के कहने के बाद भी इसका भंडारण करने वालो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं सचिव युवराज बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि ये मांझा सभी को पता है जानलेवा है लेकिन फिर भी चंद मुट्ठी भर लालची लोग आम इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है, लोग दोपहिया वाहन चलाते समय डरने लगे है हाइवे पर बढ़ती दुर्घटनाएं और शहर में चाइनीज़ मांझे का खौफ आम राहगीर के लिए मौत का सौदा बन गया है अब छोटी मोटी कार्यवाही से नहीं बड़े स्तर पर सख्त से सख्त कार्यवाही को सड़को पर पुलिस को उतरना पड़ेगा तभी इस जानलेवा मांझे से मुक्ति मिल पाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू चौधरी, लालजी यादव, प्रीत कमल, मनोज कुमार, सुनील मनोचा, एस०के सैनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!