हरिद्वार। सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुर गाजीवाली स्थित श्यामपुर बैकुंठ आश्रम के पीछे कंकरीट और जेसीबी की मदद से गंगा नदी के प्रवाह वाले स्थान को भूमाफिया द्वारा कब्जाया जाना सामने आया हैं। माफिया नदी की ओर विस्तार कर रहा है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई को लेकर उदासीन बने हैं। गंगा किनारे कॉलोनी विकसित का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। लेकिन नदी के किनारे अनाधिकृत कब्जा कर प्लाटिंग करने वालों को इसकी कोई परवाह नहीं है। नदी के बीच की जमीनें भी रिहायशी क्षेत्र में बदल रही हैं, जबकि हर साल मानसून सीजन में इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा होने पर जल प्लावित हो जाता है। फिर भी गंगा किनारे की यह भूमि भूमाफियाओं की पहली पसंद बनी हुई पीड़ित ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड को की गई थी। जिसके बाद अपर सचिव उत्तराखंड द्वारा विकास प्राधिकरण को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था। लेकिन दबाव के चलते विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई इन अवैध निर्माणों पर नहीं की गई है। देखना होगा की खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी महोदय सहित सम्बंधित अधिकारी गण क्या कार्रवाई करते हैं श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली में सिग्नेचर विला में जो कॉलोनी काटी जा रही है वह ग्राम सभा की भूमि है फल्ड जोन की भूमि है प्रशासन और हरिद्वार जिला प्रशासन की साठ गाठ भ्रष्ट तहसील के पटवारी की सीबीआई जांच हो जाए तो सच्चाई सामने आएगी
. श्यामपुर गजीवाला में भू माफिया काट रहे हैं गंगा का सीना गंगा के किनारे बना रहे हैं अवैध रूप से कॉलोनी एवं कमर्शियल फ्लैट
