अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की सचिव सुमन देवी ने की तथा संचालन प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से एसएसपी और एसपी ग्रामीण को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और नशे से युवाओं को दूर रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।एसएसपी ने कहा कि वह अपने सेवा काल में पहली बार किसी कॉलेज कार्यक्रम में पहुंचे हैं, जिससे यह अवसर उनके लिए भी यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं साइबर अपराध व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाकर पुलिस के “विस्तारित सहयोगी” बन सकते हैं। कार्यक्रम में एसएसपी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र में इस महाविद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी प्रयास किया गया है। इसका परिणाम यह है कि यहां छात्राओं की संख्या अधिक है, जो समाज में बढ़ती जागरूकता का संकेत है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अजयवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि इस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।योगाचार्य डॉ. अंकित सैनी ने कहा कि बाल दिवस पर बच्चों को सकारात्मक दिशा और सही मार्गदर्शन मिलना किसी भी उपहार से बड़ा है।कार्यक्रम में डॉ. निशा रानी, डॉ. राहुल देव, डॉ. अंजली, डॉ. मीनाक्षी सैनी सहित बड़ी संख्या में फैकल्टी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
