अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा हरिद्वार देवपुरा में नवगठित सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारीयो की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें नवगठित सिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की गई अध्यक्ष पद पर ठाकुर मनोज मनोजानंद तथा महामंत्री पद पर श्री कमल अग्रवाल को सहमति से निर्विरोध चुना गया इस अवसर पर श्रीमती ममता चौहान को क्लब का कोषाध्यक्ष चुना गया उपाध्यक्ष पद पर श्री इंद्र कुमार शर्मा जी को चुना गया सचिव श्री प्रवीण कश्यप कृष्णा प्रमोद कुमार अजय वर्मा राजू भाई अमर सदस्य बाकी कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से अध्यक्ष और महामंत्री दोनों मिलकर करेंगे इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के नवनिर्वाचित महामंत्री श्री कमल अग्रवाल ने कहा आजकल पत्रकारों के क्लब और संगठन स्वयं भू लोगों की संपत्ति बन गये हैं हम एक छत्र राज स्वीकार नहीं करते जहां संविधान है जहां सभी का सम्मान है जहां एकता है और जहां सभी के संवैधानिक अधिकार एक समान है हम ऐसा संगठन बना रहे हैं अब एक छत्र राज नहीं चलेगा सभी के अधिकारों की रक्षा होगी सभी का सम्मान होगा मीडिया जगत किसी एक परिवार की संपत्ति नहीं हो सकती पत्रकारों के संगठन पारिवार वाद से नहीं चलते हैं नवनिर्वाचित संगठन के अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद ने कहा आने वाली 31 मार्च तक सिटी प्रेस क्लब का शिलान्यास किया जाएगा अथवा उपयुक्त भवन की व्यवस्था की जायेगी जिसमें सिटी प्रेस क्लब अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर सके चुनौतियों से भरा ताज मैंने स्वीकार किया है और अन्य सभी पत्रकार संगठनों से मैंने अपने आप को अलग कर आप सभी साथियों के साथ खड़ा होना स्वीकार किया है चलना स्वीकार किया है आपको सम्मान के साथ पत्रकारिता करने का अवसर प्रदान करने का एक चुनौतियों भरा प्रयास किया है आप सब साथी कदम से कदम मिलाकर पूरी ईमानदारी के साथ सभी मतभेदों को बुलाकर सभी दूरियों को समाप्त कर मेरे कार्यों में मेरा सहयोग करें तथा अपने सिटी प्रेस क्लब का नाम लोग आदर्श से लें ऐसी व्यवस्था बनाये हमारा किसी भी संगठन के साथ कोई विरोध नहीं है हम सभी का सम्मान करते हैं और सभी से प्रार्थना करते हैं की हरिद्वार में पत्रकारिता की गरिमा को बनाये रखने के लिये हमेशा प्रयासरत रहे और पत्रकारिता जगत में विश्वास रखने वाले लोग और पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी मित्र भी इस बात का ध्यान रखें की हमें पत्रकारिता जगत में एक छाप छोड़नी है एक मिसाल बनानी है और पत्रकारिता का आदर्श स्थापित करना जिला प्रेस क्लब से अथवा अन्य संगठनों से त्यागपत्र देने के बाद जो मित्र हमारे साथ आए हैं उनका भी अभिनंदन है और जो बिना किसी गलती के बिना किसी कारण के पृथक किये गये हैं उनका भी अभिनंदन है और जो साथी निरंतर सिटी प्रेस क्लब में आने हेतु प्रयासरत है हम उनका भी स्वागत और अभिनंदन करते हैं कि आप एक स्वस्थ सोच के साथ एक साथ चलने की सोच के साथ एक समूह में चलने की उम्मीद के साथ जो एकत्रित हो रहे हैं यह संगठन एक विशाल संगठन के रूप में यथाशीघ्र परिवर्तित होने जा रहा है हमारी सोच किसी को दुख पहुंचाने की नहीं हम जिन साथियों के साथ अब तक थे हम उनका भी पूर्ण रूप से सम्मान करते हैं किसी की भावनाओं को बिना आहत किया अपना स्वतंत्र रूप से कार्य करना चाहते हैं पत्रकारिता जगत को एकता के सूत्र में बांधना चाहते हैं।
