गुरु की कृपा मनुष्य के जीवन का उद्धार कर देती है : महंत गंगा गिरी महाराज

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कनखल संदेश नगर स्थित श्री रामकृष्ण धाम में परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरुदेव रामकिशन गिरी जी महाराज की पावन स्मृति में एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों की संगत मनुष्य को बड़े ही भाग्य से प्राप्त होती है और संतों का मार्गदर्शन हमारे मानव जीवन का उद्धार कर देता है।

इस अवसर पर बोलते हुए महंत गंगा गिरी महाराज ने कहा गुरु कृपा भव तारिणी जिस पर गुरु की कृपा हो जाये उसके मानव जीवन का उद्धार हो जाता है गुरु कल्याण के साथ-साथ संस्कारों के भी दाता है एवं मनुष्य में ज्ञान के सृजन करता है वही हमारे मानव जीवन को सार्थक कर सकते हैं इस अवसर पर अखाड़े मठ मंदिर आश्रमों से आये महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा संत महापुरुष उपस्थित थे इस अवसर पर कोतवाल कमल मुनि कोतवाल रमेशानन्द महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रामेश्वर गिरी महाराज उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!