हरिद्वार में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के बैरागी बस्ती स्थित उमा महेश्वर आश्रम में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग एवं स्वाभिमान की भावना को सुदृढ़ करना रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता जूना अखाड़ा के श्री धीरेन्द्र पुरी जी महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित 1008 स्वामी श्री रामेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज (बाल संत), रामेश्वर धाम, कनखल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज की एकता, संस्कार और धर्म आधारित जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।

मुख्य वक्ता श्री योगेश्वर जी (सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में समाज को संगठित रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। महिला वक्ता साध्वी मोली आदित्य जी (जूना अखाड़ा) ने नारी शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन की आवश्यकता बताई। सम्मेलन का आयोजन दक्षेश्वर जनकल्याण हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, बैरागी कैम्प, कनखल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक सचिन अग्रवाल एवं कमलेश्वर मिश्रा सहित संयोजक श्री रवि शर्मा (निक्कू ठेकेदार), प्रचार प्रमुख राजा तोमर, अमृत लाल, सूरज शर्मा, अभिषेक सतेन्द्र सिसोदिया, सहसंयोजक ललिता मिश्रा, दीपक गोनियाल, रूकमणी, पवन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष मुकेश नेगी, ऋषिपाल तथा अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सम्मेलन में उपस्थित सभी हिंदू समाज के बंधुओं ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ।यह सम्मेलन क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!