अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित लीला गुप्ता हॉस्पिटल परिसर में आज अत्याधुनिक दंत चिकित्सा केंद्र Leela’s Smile Hub का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चौधरी अशोक कुमार (सेवानिवृत्त पीसीएस) एवं श्रीमती कुसुम चौधरी (एम.डी., एच.एम. पब्लिक स्कूल) रहे।
इस अवसर पर सीए अनिल वर्मा (प्रिंट प्रचारक, उत्तराखंड), श्री आशुतोष शर्मा (जिला अध्यक्ष, भाजपा हरिद्वार), धर्मेन्द्र चौधरी (अध्यक्ष, प्रेस क्लब हरिद्वार) विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
चिकित्सा जगत से डॉ. अमित गुप्ता (चेयरमैन, सीमा डेंटल कॉलेज), डॉ. नारायण प्रसाद (प्राचार्य, सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश), डॉ. विपिन प्रेमी, डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. संजय शाह, डॉ. अंजुल श्रीमाली, डॉ. एच.के. सिंह, डॉ. मनमोहन, डॉ. वीनस, विशाल गर्ग , अमित शर्मा, आशीष झा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्लिनिक की स्थापना डॉ. कल्पना चौधरी (एम.डी.एस., पीडियाट्रिक डेंटिस्ट) एवं डॉ. अमित अग्रवाल (एम.डी.एस., ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन) द्वारा की गई है। केंद्र पर बच्चों की दंत चिकित्सा, डेंटल इम्प्लांट, मुख एवं जबड़े की शल्य चिकित्सा, रूट कैनाल, दांतों की सफाई एवं सौंदर्य दंत चिकित्सा की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
अतिथियों ने Leela’s Smile Hub की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा बताया।
