अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। भव्य संगीत समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे युवा संगीतज्ञ श्री कौस्तुभ एम. कुंज, जो शास्त्रीय एवं लाइट म्यूजिक की विशेष प्रस्तुति देंगे। उनकी मधुर आवाज़ और प्रखर संगीत-साधना श्रोताओं को गंगा तट की शांतिमय अनुभूति से जोड़ देगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मदन कौशिक, विधायक हरिद्वार सम्मिलित होंगे। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी। कार्यक्रम शाम 6:00 बजे, ऋषिकुल ऑडिटोरियम, हरिद्वार में आरंभ होगा। श्रीमती मानवी शर्मा, निदेशक, भारतीय संस्कृति फाउंडेशन श्रीमती रीतू शर्मा, सचिव साई वेद संस्थान के प्रतिनिधि श्री विष्णु अग्रवाल, संरक्षक तथा फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी इन सभी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कार्यक्रम गंगा की सांस्कृतिक धरोहर, भारतीय शास्त्रीय कला और युवा कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है विशेष सहयोग इस आयोजन में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और अन्य सामुदायिक सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा है।
