सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए कृमि मुक्ति कार्यक्रम हैं सकारात्मक पहल : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी 

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। एस एम जे एन पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को अल्बेंडाजोल की दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंधन समिति तथा अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली वितरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण अभियान हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कृमि पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं और एनीमिया, कुपोषण जैसी गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न कर मानसिक एवं शारीरिक विकास अवरूद्ध कर देते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहे कृमि मुक्ति अभियान की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ संजय माहेश्वरी, प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!