कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत किया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। ग्राम जट बहादुरपुर में कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जनों का सम्मान एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी का स्वागत समारोह कार्यक्रम भारी जन सैलाब के साथ बड़े ही धूमधाम तथा कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावतलालढांग विधायक श्रीमती अनुपमा रावत महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान जिला पंचायत के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राव अशफाक अफाक श्री वीरेंद्र सिंह रावत सहित भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा अब जनता समझ चुकी है कि उनका विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है हर हाथ को काम हर जाति धर्म को सम्मान यही कांग्रेस का मुख्य एजेंडा है इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा इस अवसर पर बोलते हुए विधायक अनुपम रावत ने कहा मे आपकी बेटी हूं मुझे विधायक चुनकर आपने पूर्व में भी सेवा का अवसर दिया है और उम्मीद करती हूं कि 2027 में भी मुझे अपनी बेटी समझ कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे इस अवसर पर श्री शकील अंसारी राजीव चौहान जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह श्री सीपी सिंह मकतूर कुरैशी धर्मेंद्र चौहान मनोज सैनी मुरली मनोहर मुशर्रफ अंसारी किरण पाल वाल्मिक श्री अशोक शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!