बिलेश्वर रोड पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ आज हरिद्वार के बिल्केश्वर रोड पर वन विभाग द्वारा एक विशेष और वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय के विशेष आवाहन पर जिले के विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रमों की कड़ी में बिल्केश्वर बीट के अंतर्गत वन क्षेत्र को पूरी तरह गंदगी मुक्त करने के लिए वन विभाग की टीम ने धरातल पर उतरकर कार्य किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभाग के तमाम उच्चाधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए वन क्षेत्र के भीतर और सड़क के किनारों पर लंबे समय से पड़ी गंदगी, प्लास्टिक के कचरे और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को स्वयं अपने हाथों से इकट्ठा किया।

अभियान के दौरान भारी मात्रा में कूड़ा एकत्रित कर उसे उचित स्थान पर निस्तारित किया गया, आज अजय लिंगवाल वन्य जीव प्रतिपालक हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व से श्री अजय महेश प्रसाद सेमवाल वन क्षेत्र अधिकारी हरिद्वार रेंज टाइगर रिजर्व डिप्टी रेंजर गणेश बहुगुणा आदि ने अपने कर्मचारियों तथा अधिकारियों की टीम के साथ वन संपदा को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया बल्कि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को भी प्रदूषण मुक्त बनाया गया। अधिकारियों ने इस दौरान उपस्थित जनसमूह और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना न केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे आभार को भी व्यक्त करता है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री के स्वच्छ उत्तराखंड के विजन को साकार करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान ने पूरे क्षेत्र को स्वच्छता की नई चमक प्रदान की है। सामूहिक प्रयासों से वातावरण को निर्मल बनाने का यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया ताकि हरिद्वार की पावन धरा की सुंदरता और पारिस्थितिक तंत्र को अक्षुण्ण रखा जा सके। इस अवसर पर वन्य जीव प्रतिपालक श्री अजय लिंगवाल राजा जी टाइगर रिजर्व से श्री अजय महेश प्रसाद सेमवाल वन क्षेत्र हरिद्वार रेंज टाइगर रिजर्व से गणेश बहुगुणा अपराजिता अमरनाथ डीसी अध्यक्ष पीयूष बिश्नोई वसीम अहमद नीरज गुप्ता पुनीत चंद विशाल कुमार होसराम उपेंद्र उदय सचिन राजन किशन छोटेलाल घनश्याम किशन लाल छोटे लाल प्रभाकर मनोज वेदराम रामकुमार अशोक चंद्रकांत वसीमसहित भारी संख्या में वन्य कर्मचारी तथा राजा जी नेशनल से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे सभी ने अपने हाथों से वन क्षेत्र को गंदगी मुक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!