अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। नवगठित सिटी प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारणी की एक बैठक श्रवण नाथ नगर स्थित होटल चित्रा रेजिडेंसी में क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद की अध्यक्षता में महामंत्री कमल अग्रवाल के संचालन में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा सिटी प्रेस क्लब अपने सदस्यों को पांच लाख रुपए तक की इंश्योरेंस सुविधा उपलब्ध करायेगा यह प्रस्ताव अगली बैठक में संगठन पारित करने का प्रयास करेगा साथ ही पत्रकार सदस्य के आकस्मिक निधन पर एक लाख रुपए सिटी प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत पत्रकार के परिवार के सदस्य को दिए जाने का प्रावधान भी लागू करने पर अगली बैठक में विचार करेगा इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष को दैनिक हरिद्वार टाइम्स में जिला प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी तथा सम्मानित किया गया बैठक में कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता चौहान सचिव प्रवीण भाई सागर पुस्तकालय सचिव अमर संस्थापक सदस्य राजू भाई महामंत्री कमल अग्रवाल संगठन की मुख्य सचिव मोनिका सिंह उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
