अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे नवगठित सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा उनकी टीम के सम्मानित पदाधिकारी तथा सदस्यों ने श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज की चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लिया श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने नवगठित सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा सदस्यों को सच्चाई की राह पर चलते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संदेश दिया और सभी को जीवन की बुलंदियों के शिखर पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र मोधा महामंडलेश्वर श्री ललिता नंद महाराज नवगठित सिटी प्रेस क्लब के महामंत्री कमल अग्रवाल उपाध्यक्ष इंद्र कुमार शर्मा सचिव परवीन कश्यप सचिव सागर सचिव अजय वर्मा संस्थापक सदस्य राजू भाई सहित अनेकों संत महापुरुष तथा विशिष्ट नगरीकरण उपस्थित थे इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार तथा सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद ने कहा हम 90 दिन की अवधि के अंदर अपने संकल्प के अनुसार सिटी प्रेस क्लब का शिलान्यास करेंगे अथवा व्यवस्थित भवन में प्रवेश करेंगे हम अपने दृढ़ संकल्प को लेकर पूरी तरह वचनबद्ध है की बिना किसी आर्थिक सहायता बिना किसी सरकारी सहायता अथवा चंदे के हम अपने संक्षिप्त भवन का निर्माण अथवा व्यवस्था किये गये भवन में 31 मार्च तक आप सभी के आशीर्वाद से श्री गणेश करेंगे।
