अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार की पावन धरा के अमरपुरा घाट पर आज सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार के तत्वाधान में दूध की होली खेली गई मां गंगा को दूध अर्पित कर विश्व शांति तथा देश की सुख शांति समृद्धि खुशहाली की कामना की गई साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर बोलते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद ने कहा यह है आध्यात्मिक की धरती है

यह वैराग्य और ज्ञान की धरती है इस पावन धरती पर ज्ञान की होली खेली जाती है आध्यात्मिक की होली खेली जाती है और संत और ईश्वर रूपी कृपा की वर्षा की होली होती है इस पावन नगरी हरिद्वार की पावन धरा पर कदम कदम पर धर्म के डेरे हैं जहां से संपूर्ण विश्व में सनातन का शंखनाद होता है यहां के मठ मंदिर आश्रम अखाड़े सनातन की धरोहर हैं जहां से ज्ञान वैराग्य और धर्म की चर्चा के साथ-साथ संपूर्ण विश्व में ज्ञान की गंगा प्रवाहित होती है और सनातन संस्कृति का शंखनाद होता है इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कोतवाल श्री कमल मुनि महाराज ने कहा सिटी प्रेस क्लब पत्रकारिता जगत में निष्पक्ष पत्रकारिता की मिशाल कायम करते हुए पत्रकारिता की एक ऐसी मिसाल समाज के सामने प्रस्तुत करेगा जो अन्य लोगों के लिए एक नजीर बनेगी पत्रकारिता जगत को आज एक अच्छे संगठन नेतृत्व करता की आवश्यकता है जो पत्रकारिता जगत में आ रही गिरावट को दूर कर इसका स्तर सुधार कर पत्रकारिता जगत की निर्भीक निष्पक्षता को कायम रख सके मैं होली के पावन अवसर पर सभी संत महापुरुषों महामंडलेश्वर जनों गुरुजनोंके श्री चरणों में श्री चरणों में शत-शत नमन करते हुए सत सत वंदन करते हुए उन्हें होली महापर्व की अनंत शुभकामनाये प्रेषित करता हूं इस अवसर पर बोलते हुए श्री दादू भाई ने कहा पत्रकारिता जगत संपूर्ण समाज को आईना दिखाने का काम करता है और यथा समय समाज की समस्याओं को उजागर कर उनका निस्तारण करता है पत्रकारिता जगत संपूर्ण समाज की एक बहुमूल्य निधि है उसे सिटी प्रेस क्लब जैसे निर्भीक पत्रकारों की टीम ही कायम रख सकती है इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोज मनोजानंद महामंत्री कमल अग्रवाल संयोजक श्रीमती मोनिका सिंह सचिव श्री प्रवीण कश्यप श्री अजय वर्मा श्री सागर श्री अमर कोष सचिव कु रानी सदस्य राजू भाई हर्ष साहिल नितिन निरीक्षक रोहित कश्यप साहब कोषाध्यक्ष श्री विजय बंसल श्री इंद्र शर्मा श्री दादू कृष्णा अभिषेक सहित भारी संख्या में पदाधिकारी सदस्य तथा आमजन उपस्थित थे।
