मुख्यमंत्री ने स्मृति दिवस पर चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति दिवस पर चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस लाइन में रैतिक परेड के अवसर पर चार अहम घोषणाएं की।पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह 1959 में लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ के जवानों की याद में मनाया जाता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चार घोषणाएं की। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा।

राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका अहम

इसके साथ आवासीय भवन निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि तीन वर्षों तक दी जाएगी।एसडीआरएफ के जवानों के लिए पांच बैरिकों का निर्माण होगा और पुलिस कल्याण नीति के अंतर्गत ढाई करोड़ से साढ़े चार करोड़ रुपये किया गया। कार्यक्रम में इस साल प्रदेश में विभिन्न ड्यूटी पर बलिदान हुए पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके परिवार को आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया। हमारा राज्य भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए, राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। किसी भी राज्य की पुलिस व्यवस्था उसकी सुरक्षा और समृद्धि की रीढ़ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!