अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा जो भक्त गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका जीवनधन्य तथा सार्थक हो जाता है गुरु का मार्गदर्शन मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देता हैं इस अवसर पर शिव डेल स्कूल के संस्थापक अनंत विभूषित परम पूज्य स्वामी शरद पुरी जी महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी सूर्य मोहन गिरी ने कहा जो गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका भाग्य परिवर्तित हो जाता है और उन्हें गुरु के रूप में ईश्वर स्वरूपी सानिध्य प्राप्त होता है जिनके मार्गदर्शन से उनका मानव जीवन को सार्थक हो जाता है इस अवसर पर भारी संख्या में महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा भक्तगण संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
