अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। श्री ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 740 मरीजों ने लिया लाभ दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल परिसर में नवनिर्मित होने वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम माननीय सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, खून की सभी आवश्यक जाँचें एवं दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 740 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम में अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से संत श्री बालक दास जी महाराज, श्री देव दास जी महाराज, श्री हठ योगी जी, श्री विष्णु दास जी महाराज सहित अनेक सम्मानित महामंडलेश्वर उपस्थित रहे। अजय चौधरी, बाबुल लाल गुप्ता तथा अस्पताल के सभी ट्रस्टीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम का वातावरण धार्मिकता, सेवा भाव और स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।
