शिक्षा से वंचित बच्चों में ज्ञान की रोशनी बाटेगा भारत सेवा संकल्प न्यास

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। भारत सेवा संकल्प न्यास समाज में शिक्षा के प्रसार और वंचित बच्चों तक ज्ञान की रोशनी पहुँचाने के उद्देश्य से भारत सेवा संकल्प न्यास द्वारा निःशुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उन बच्चों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिन्हें नियमित रूप से पढ़ाई में सहायता की आवश्यकता होती है। इस शिक्षा अभियान को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का नेतृत्व संस्था के सचिव श्री सुमेन्द्र नागर जी कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनुभवी शिक्षकों की टीम कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को सभी प्रमुख विषयों की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। शिविर में होमवर्क सपोर्ट, बेसिक से एडवांस स्तर तक विषय समझ, और कमज़ोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके। समय: प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से 7:30बजे तक मोबाइल नंबर 7 6 18488 588 पर अधिक प्राप्त कर सकते हैं। स्थान: गौरी शंकर गौशाला बाबा हठयोगी आश्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!