आशु चौधरी का बड़ी संख्या में ग्राम गाड़ोवाली में भव्य स्वागत किया

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार । सम्मानित जनों को संबोधित करते हुए आशु चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी इसके बाद से पार्टी ने भारतीय राजनीति में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की और आज यह भारत की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

इसी के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है इसके बाद हमारे लिए पार्टी का स्थान है l

भाजपा कार्यकर्ता आधारित अनुशासित पार्टी है जो सामूहिक निर्णय समिति के आधार पर चलती है भाजपा देश की एकता अखंडता व सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित है। भाजपा की सरकार सेवा सुशासन में विकास के मंत्र पर काम कर रही है भाजपा नेतृत्व का भी मानना है कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए आए हैं हमारी सरकार सेवा के साथ ही सुशासन के मार्ग पर चल रही। प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना होगा।

हमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में लोकप्रिय नेता मिले हैं जिनका अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर उस्मान अंसारी,दिपेन्द्र चौधरी, पुनीत कुमार, संदीप शर्मा,वरुण चौहान,विशू चौधरी,मास्टर ज़फ़र ,इदरीस , नईम अंसारी , अभिमन्यु चौधरी,इनायत अन्सारी, सुनील कुमार ,राजन, तोसीफ अंसारी, सावन सिंह, सुदेश सैनी, अजीत शर्मा, नवीन चौहान,वलीन अंसारी, सुप्रीत चौधरी,राजेशचौहान,गुलशनम,अस्मित चौधरी, मोहित कुमार, सतीश कुमार, विशेष कुमार,विभोर कश्यप चेतन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!