समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यो द्वारा तरूण हिमालय सस्था के संस्थापक स्व० श्री दिवाकर भट्ट जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अप्रित की गई

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। संस्था के पदाधिकारियो द्वारा तरूण हिमालय संस्था के पदाधिकारियो एवं संस्था के सभी सदस्यो को संस्था के हित एवं समाज सेवा में कार्य करने पर बल दिया गया। तरूण हिमालय संस्था द्वारा पूर्व से ही संचालित शिक्षा मंन्दिर तरूण हिमालय स्कूल में अध्यनरत बच्चो की शिक्षा की उच्च गुणवत्ता एवं स्कूल के बच्चो के उच्च शिक्षा हेतु भी चर्चा की गई। संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री जगत सिंह रावत एवं श्री सतीश जोशी ने कहा कि यह इतिहास गवाह है कि तरूण हिमालय संस्था ने अलग राज्य उत्तराखण्ड आन्दोलन में अपनी एक अलग भूमिका निभाई जिसके कारण उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई। तरूण हिमालय संस्था के अध्यक्ष श्री गंगा दत्त शर्मा एवं तरूण हिमालय संस्था के सचिव श्री बलदेव सिंह रावत ने कहा कि तरूण हिमालय संस्था एक गैर राजनैतिक संस्था है संस्था द्वारा पूर्व से ही एक विद्यालय संचालित है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है, उन्होने बताया कि भविष्य में तरूण हिमालय संस्था द्वारा जन हित में अनेको कार्य करने की योजना है, जिससे हरिद्वार की जनता लाभान्वित होगी उन्होंने बताया कि तरूण हिमालय संस्था द्वारा पूर्व में जन हित में अनेको क्षेत्रो में कार्य किये गये है तथा भविष्य में भी संस्था जन हित के कार्य करती रहेगी तरूण हिमालय संस्था के सचिव श्री बलदेव सिंह रावत ने यह भी बताया कि तरूण हिमालय संस्था माह जनवरी से घर घर जाकर हरिद्वार जनो को इस संस्था से जोड़ने की लिये सदस्यता अभियान चलायेगी तथा आम जन की जो भी समस्याये होगी उसके त्वरीत निराकरण हेतु चाहे वो किसी भी स्तर पर हो संस्था उसमें बढ़चकर भागीदारी निभायेगी। बैठक में श्री सूरवीर सिंह राणा, सत्यनारायण चन्द, भानूप्रताप गैरोला, ललित रावत, हर्ष मोहन रावत, पूरण सिंह रावत, प्रमोद पन्त, अजय नैगी, प्रकाश बहुखण्डी, देवी प्रसाद पन्त, कान्ता प्रसाद थपियाल, श्री सेमवाल, ललित भट् नन्दन सिंह, जीत सिंह नेगी, एस.पी. चमोली, कुलदीप सिंह असवाल, जगदीप सिंह असवाल आदि अन्य ने बैठक में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!