अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुके भेंटकर जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में प्रदेश के सभी वर्गो का विकास हो रहा है और उत्तराखंड देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 में होने वाला हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने संत समाज का आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है। संतों के आशीर्वाद से पुष्कर सिंह धामी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। महंत दर्शन भारती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संतों का स्वागत किया और कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही वे जनता की सेवा करने के अपने प्रयासों में सफल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!