खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत विधानसभावार होने वाले खेलों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी कुमार

हरिद्वार। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि हरिद्वार लोकसभा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसके लिए स्थानो का चयन कर लिया गया और खेल संयोजको एवं सहसंयोजको की नियुक्ति कर दी गई है। जो इन खेलों की पूरी व्यवस्था को देखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य की सरकारें खेलों को बढ़ावा दे रही है। जिससे कि अच्छे खिलाड़ी प्रदेश ,देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सके हाल ही में महिला क्रिकेट टीम का विश्व कप जीतना इसका उदाहरण है। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार ने बताया कि सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद खेल महोत्सव के लिए पूरी व्यवस्था की है। और वे खेलों में विशेष सूची ले रहे हैं। उन्होंने बताया हरिद्वार जनपद की विधानसभा ज्वालापुर का खेल महोत्सव दिनांक 28 नवंबर 2025 को डीपीएस दौलतपुर में ,लक्सर विधानसभा का खेल महोत्सव 28 नवंबर 2025 को जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर, हरिद्वार विधानसभा का खेल महोत्सव 29 नवंबर 2025 को ज्वालापुर इंटर कॉलेज ज्वालापुर में ,हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का खेल महोत्सव 29 नवंबर 2025 को मिनी स्टेडियम बहादुरपुर जट में और भेल रानीपुर विधानसभा का खेल महोत्सव 2 दिसंबर 2025 को डीपीएस रानीपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से कबड्डी ,वालीबाल ,पिट्ठू रस्साकशी, फुटबॉल आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होते हैं। और वह नशा इत्यादि दुर्व्यसनो से बचे रहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में खेल महोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, तरुण नय्यर, रितु ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, चंद किरण सिंह, जय भगवान सैनी, राकेश नौडियाल, पंकज चौहान, आकाश चौहान, देवेश मंमगई, भारत भूषण ,निशा नौटियाल, हीरा सिंह, ,राकेश नोडियाल आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!