अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित गुरुद्वारा बंगला बलोर में परम पूज्य गुरुदेव बाबा महेंद्र सिंह जी महाराज की पतित पावन स्मृति में विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े के श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का सानिध्य और मार्गदर्शन मनुष्य को बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर बीबी रानी बहन जी ने कहा सतगुरु की जो शरणागत हो जाते हैं उनका मनुष्य जीवन सार्थक हो जाता है इस अवसर पर श्री हैप्पी महंत शुक्र गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे।
