गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में देवोत्थान एकादशी तुलसी विवाह के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। शांतिकुंज महिला मंडल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या द्वारा तुलसी माता का पारंपरिक पूजन किया गया। व्यवस्थापक श्री योगेंद्र गिरि ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा की पहली पंक्ति में गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थी बैण्ड धुन के साथ चल रहे थे, तो वहीं शांतिकुंज महिला मंडल की बहनों ने शंखनाद का निनाद करते हुए यात्रा को पारंपरिक रूप दे रही थी। अनेक बहनें माता तुलसी के विग्रह स्वरूप तुलसी पौधों को श्रद्धापूर्वक अपने सिर पर धारण किए हुए चल रही थीं और लगातार युग निर्माणि जयघोष कर रही थीं। बहनों के पीछे-पीछे भाइयों ने भी बड़ी संख्या में इस पावन यात्रा में अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी की। यह शोभा यात्रा अत्यंत भव्य और अनुशासित थी। इस पूरी देवोत्थान एकादशी तुलसी विवाह शोभा यात्रा का सफल संचालन शांतिकुंज महिला मंडल द्वारा किया गया। शोभायात्रा शांतिकुंज के निकटवर्ती क्षेत्रों में अलख जगाते हुए वापस पावन समाधि स्थल पहुंची, जहाँ महिला मण्डल की बहिनों ने आरती उतारकर स्वागत किया। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि सहित अंतेवासी कार्यकर्ता भाई बहिन, विभिन्न राज्यों से आये साधकगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!