रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के ज्वालापुर स्थित एक बैंकट हॉल में हर्षोल्लास के साथ रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गय।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गायन,बच्चों के नृत्य,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फूलों की होली ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में सभी देशवासियों को बधाई देते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि सामाजिक सुधार,प्रेम और एकता का प्रतीक भी है यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे संत श्री हरिचेतनानंद जी ने कहा कि सनातन परंपरा के अनुरूप आपसी भाईचारे के साथ सुरक्षित पर्यावरण अनुकूल और सौहार्दपूर्ण होली मनाई जानी चाहिए। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम,स्वार्थ और एकता का प्रतीक है जो समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुधार करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार विधायक मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल, राज्यमंत्री सुनील सैनी,विकास तिवारी,सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली, जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनन्दन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी,लव शर्मा मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ,विपिन शर्मा,पार्षद आशुतोष चक्रपाणी, हरविंदर विक्की, सुनील पांडेय,नागेंद्र चौहान, विनीत चौहान,मगेंद्र सैनी,मनोज प्रालिया,नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद पंकज चौहान, विरेन्द्र अवस्थी,शीतल पुंडीर, अमरदीप सिंह रोबिन, डा0 राजकुमार यादव,जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी,दर्शना सिंह, प्रतिनिधि विजय चौहान, चमन चौहान, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, प्रमोद पाल, अनिल चौहान सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!