नवनियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्षों का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर एवं केशव नगर मंडल के सभी नवनियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्षों का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गय। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित, राष्ट्रवादी एवं जनसेवा को समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजीव शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों को गति देंगे, युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुशासन का संदेश पहुँचाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिन अपेक्षाओं के साथ आप सभी को यह दायित्व सौंपा है, आप उस पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्षों शिवालिक नगर व केशव नगर मंडल – युवा मोर्चा अध्यक्ष वेदांत चौहान व सुधांशु राय, महिला मोर्चा नीतू चौधरी व सपना पंडित, किसान मोर्चा रविंद्र उनियाल व ऋषिपाल चौहान, ओबीसी मोर्चा पवन कुमार वर्मा व गौतम पाल, एस सी मोर्चा पवन कुमार वर्मा व रवि कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा सुहिल अहमद व राव फरमान को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिन्दर पाल, मझडर महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र बोरी, मंदिर समिति के महामंत्री शशीभूषण पांडेय, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, प्रमोद डोभाल, स्वेता सिंह, निशा मलिक, गौरव ग़ुज्जर, देव विख्यात भाटी, अजय मलिक, रवि वर्मा, अशोक उपाध्याय, मुनिश पाल, अशवनी शर्मा, आदित्य मलिक, हरिओम चौहान, राधेश्याम कुशवाहा, अनिल राणा, राजीव अरोड़ा, रितेश, मनीषा त्यागी, संचित डागर, नरेश बालियान, रिंकू सिंह, हिमांशु शेखर, नितेश सिंह, पंकज पटेल, राव जमीर, जोगिंदर पंवार, दिनेश चंद्रा, जे ओम गुप्ता, एस पी बोटीयाल, प्रेम सिंह नेगी, एस पी सेमवाल, कुंदन सिंह नेगी, नन्हे भारद्वाज, कुंवर सिंह गुसांईं, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!